वायरल

योगी सरकार के अफसरों पर BJP विधायक के आरोप

उत्तर प्रदेश:   भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रदेश के अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एसडीएम लोनी पर भूमाफिया से मिलकर जमीनों पर कब्जा कराने का आरोप लगाया है। विधायक ने यहां तक कहा कि एसडीएम खुद को योगी के प्रमुख सचिव का चेला बताते हैं। नंदकिशोर गुर्जर की ओर से आरोप लगाए जाने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

कई अरब की जमीन कब्जा कर ली गई है। मैंने सीएम योगी को खत लिखा तो वहां से कार्रवाई के लिए चिट्ठी आई, उसे दबाकर रख लिया गया है। कोई जवाब नहीं है। जब बोलते हैं तो वह कहते हैं कि कोई एसपी गोयल हैं, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के। खुद को उनका चेला कहते हैं और कहते हैं कि एसपी गोयल और बड़े डाकू हैं और मैं उनसे बड़ा डाकू हूं। कंप्टीशन लगा है प्रदेश में, यह चलेगा नहीं। हम माननीय मुख्यमंत्री से कहेंगे पूरी लोनी के अंदर त्राही-त्राही मची हुई है।”

विधायक ने प्रमुख सचिव पर आरोप जड़ते हुए कहा, ”पूरे प्रदेश में अधिकारी लूट मचाएं मुझे कोई मतलब नहीं है। मेरी विधायकी रहे ना रहे, मुझे परवाह नहीं है, लेकिन ये नहीं रहेंगे डकैत। जनता ने मुझे चुना है, मेरी जवाबदेही है। नरक मचा रखा है अधिकारियों ने। एसपी गोयल मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बताते हैं, वह किसी विधायक मंत्री को कुछ नहीं समझते हैं। वह बताते हैं कि एसडीएम उनका चेला है, कह देते हैं चेले को कि लूटो।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर प्रदेश में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। साथ ही कर्रवाई ना होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में एक वीडियो क्लिप भी जोड़ा है, जिसमें लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर लोनी के एसडीएम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। नंदकिशोर ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश ने नंदकिशोर पर भी तंज कसा है कि यह गुस्सा हिस्सा नहीं मिलने का है या अपने क्षेत्र में हस्तक्षेप होने का

अखिलेश का लिखा, ”जब भाजपा के अपने विधायक अपने अधिकार क्षेत्र में भ्रष्टाचार को लूट-डकैती बता रहे हैं तो कोई और सबूत क्या चाहिए। अब बुलडोज़र कहां है?

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button