उत्तरकाशीउत्तराखंड

गाजणा क्षेत्र की लंबित जनसमस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन- प्रियंका रावत

जन एक्सप्रेस/ उत्तरकाशी। जिला पंचायत क्षेत्र गाजणा की गंभीर एवं लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं तथा जनहित से जुड़ी प्रमुख मांगों को लेकर जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में माननीय जिलाधिकारी उत्तरकाशी से भेंट कर औपचारिक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई।ज्ञापन में प्रमुख रूप से न्यूगांव–गाजणा क्षेत्र में नियमित रूप से आधार कार्ड कैंप आयोजित किए जाने, ताकि ग्रामीणों को दूरस्थ क्षेत्रों में भटकना न पड़े, ग्राम पंचायत सिरी एवं भड़कोट में स्थापित मोबाइल टावरों से नेटवर्क कनेक्टिविटी बहाल किए जाने, जिससे संचार व्यवस्था सुदृढ़ हो सके, की मांग उठाई गई।इसके अतिरिक्त उत्तरकाशी–धनसाली–तिलवाड़ा मुख्य मार्ग के अंतर्गत चूलीखेत से उडरी मोटर मार्ग की जर्जर स्थिति का उल्लेख करते हुए उसकी शीघ्र मरम्मत एवं नाली निर्माण की आवश्यकता बताई गई। साथ ही धौंतरी क्षेत्र में जनसुरक्षा की दृष्टि से स्थापित पुलिस चौकी को यथावत धौंतरी में ही बनाए रखने की मांग को भी प्रमुखता से रखा गया।माननीय जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तुत सभी जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर प्रकरणों का परीक्षण कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही।जनप्रतिनिधि द्वारा प्रशासन से अपेक्षा जताई गई कि इन जनहित से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निर्णय लेते हुए धरातल पर कार्यवाही की जाएगी।प्रियंका रावत ने कहा क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष, संवाद और समाधान की नीति पर निरंतर कार्य करना ही उनकी प्राथमिकता एवं प्रतिबद्धता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button