सुलक्षणा पंडित नहीं रहीं: संजीव कुमार की अनकही मोहब्बत की सखी और बॉलीवुड की बेमिसाल गायिका

जन एक्सप्रेस लखनऊ: बेमिसाल गायिका और अभिनेत्री का अंतबॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और अद्वितीय गायिका सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया।बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और अद्वितीय गायिका सुलक्षणा पंडित का 6 नवंबर 2025 को निधन हो गया। उन्होंने अपने अभिनय और गायकी के साथ ही दिलों में एक खास जगह बनाई।
उनकी आयु 71 वर्ष थी।उन्होंने अपने अभिनय और गायकी के साथ ही दिलों में एक खास जगह बनाई। संजीव कुमार से बेपनाह मोहब्बतसुलक्षणा पंडित की जिंदगी और मोहब्बत का एक अनकहा अध्याय था — उनकी गहरी मोहब्बत संजीव कुमार के लिए। लेकिन संजीव कुमार का दिल हेमा मालिनी पर था, और हेमा मालिनी का दिल धर्मेंद्र पर।
न मिलीं मंज़िल, बना रही जीवन विधवाहेमा मालिनी नहीं मिलीं तो संजीव कुमार ने शादी नहीं की। सुलक्षणा पंडित को संजीव कुमार नहीं मिले, तो उन्होंने भी कभी शादी नहीं की। संजीव कुमार के निधन के बाद उन्होंने सारी जिंदगी खुद को उनके प्रेम में ‘विधवा’ बताया।बॉलीवुड की यादगार छविसुलक्षणा पंडित ने अभिनय और गायकी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी आवाज़ और अदाकारी आज भी बॉलीवुड प्रेमियों के दिलों में बसी हुई है।अलविदा सुलक्षणा पंडितआज सुलक्षणा पंडित इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी कला और संजीव कुमार के प्रति उनका अटूट प्रेम हमेशा याद रहेगा। बॉलीवुड की इस शख्सियत ने अपने जीवन और प्रेम की एक कहानी को अमर कर दिया।






