बहराइच

शार्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी आग, लगभग एक करोड़ का नुक़सान

बहराइच। शार्ट-सर्किट के कारण आग लगने से एक फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री जलकर राख हो गई। फैक्ट्री संचालक के अनुसार इस अग्निकाण्ड में लगभग एक करोड़ रूपये की सम्पत्ति का नुकसान हुआ है।

बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर डीहा के निकट आर्या फूड प्रोडक्ट व श्याम फूड प्रोडक्ट नामक दो प्रतिष्ठान संचालित हैं। यहां नूडल्स आदि का उत्पादन किया जाता है। फैक्ट्री मालिक के अनुसार बुधवार को पूर्वान्ह लगभग 11 बजे शार्ट-सर्किट से फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। दमकल की टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस बीच फैक्ट्री में डम्प लाखों का माल तथा अन्य सामान जलकर खाक हो गया। एक अनुमान के अनुसार लगभग एक करोड़ का नुकसान हुआ है। सूचना पाकर पुलिस व तहसील के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button