हाथरस में ‘द ताज स्टोरी’ का विशेष प्रदर्शन, हिंदू जागरण मंच ने आरआर सिनेमा में कराया निशुल्क शो
सांसद अनूप प्रधान और भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने किया शुभारंभ, फिल्म में ताजमहल को लेकर प्रस्तुत दावों पर दर्शकों ने देखा दृष्टिकोण

जन एक्सप्रेस हाथरस।माया टॉकीज रोड स्थित आरआर सिनेमा में सोमवार दोपहर हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ का निशुल्क प्रदर्शन कराया गया। शो में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ हाथरस सांसद अनूप प्रधान और भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने रिबन काटकर किया। मंच के पदाधिकारियों तथा समर्थकों की मौजूदगी में फिल्म का प्रदर्शन शुरू हुआ।हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य ने बताया कि यह फिल्म ताजमहल को लेकर हिंदू समाज में प्रचलित दावों और ऐतिहासिक विवादों पर आधारित है। उनके अनुसार फिल्म में यह दृष्टिकोण दिखाया गया है कि ताजमहल के स्वरूप और इतिहास से छेड़छाड़ हुई है।फिल्म के प्रदर्शन के दौरान दर्शकों ने बड़ी दिलचस्पी दिखाई। आयोजकों का कहना है कि शो का उद्देश्य जनता तक विभिन्न ऐतिहासिक दृष्टिकोणों को पहुंचाना है। कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।






