देश
अमित शाह के हिंदी पर दिए बयान से भड़के स्टालिन
हिंदी को समर्पित 14 सितंबर को पूरे देश में हिंदी दिवस मनाई गई। वहीं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस मौके पर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हिंदी दिवस के बजाए भारतीय भाषा दिवस मनाया जाना चाहिए। इसके साथ ही तमिलनाडु सीएम ने हिंदी भाषा पर गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणियों का जवाब दिया है। स्टालिन ने कहा कि भाजपा को इंडिया को हिंदिया में बदलने की कोशिशों को रोकना चाहिए। स्टालिन ने कहा कि 8वीं अनुसूची की सभी 22 भाषाओं को सरकार की आधिकारिक भाषा घोषित करें। हिंदी न तो राष्ट्रभाषा है और न ही एकमात्र राजभाषा। हमें हिंदी दिवस के बजाय भारतीय भाषा दिवस मनाना चाहिए।