देश

एयरपोर्ट मिले कार्यकर्ताओं और आमजन से

जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को गृहनगर जोधपुर के दौरे पर है। वे दोपहर विमान से जोधपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आमजन के परिवाद भी देखें।

वे आज 44 शिलान्यास व 16 लोकार्पण करेंगे। ये सभी कार्यक्रम वर्चुअल रूप से होंगे। वे दोपहर 12 बजे जोधपुर पहुंचने के बाद सीधे मेहरानगढ़ दुर्ग पर राव जोधा मार्ग का लोकार्पण करने पहुंचे। उसके बाद उनके कार्यक्रम रिजर्व रहेंगे। फिर शाम 4 बजे महात्मा गांधी स्कूल डिगाड़ी में सारण नगर वर्षा जल चैनल आरटीओ नाला, भैरव नाला व अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री सरदारपुरा, सूरसागर, लूनी, ओसियां, शेरगढ़, लोहावट, भोपालगढ़, बिलाड़ा व जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button