वायरल

शिक्षिका क्षमा पाण्डेय को भौतिक विज्ञान में मिली डॉक्टरेट की उपाधि

रायबरेली। कंपोजिट विद्यालय टिकरा, विकास खण्ड सताव जनपद रायबरेली में सहायक अध्यापिका गणित के पद पर कार्यरत क्षमा पाण्डेय को 05 मार्च 2023 को भौतिक विज्ञान के शोध कार्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त हुई है। इन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. यामिनी शर्मा सीनियर प्रोफेसर भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष फिरोज गांधी डिग्री कालेज रायबरेली तथा डॉ. गुलजार अहमद विभागाध्यक्ष मेवाड़ विश्वविद्यालय चित्तौड़गढ़ राजस्थान के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में पूर्ण किया। क्षमा पाण्डेय की प्रारंभिक शिक्षा जनपद रायबरेली से प्रारंभ हुई। इन्होंने वर्ष 2002 में हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी से यूपी बोर्ड प्रयागराज से, वर्ष 2004 में इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी से यूपी बोर्ड प्रयागराज से, वर्ष 2006 में उर्दू की परीक्षा प्रथम श्रेणी से यूपी बोर्ड प्रयागराज से, वर्ष 2007 में बी.एस.सी. की परीक्षा प्रथम श्रेणी से फिरोज गांधी डिग्री कालेज रायबरेली से, वर्ष 2009 में एम.एस.सी. की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से फिरोज गांधी डिग्री कालेज रायबरेली से, वर्ष 2010 में संगीत प्रभाकर प्रथम श्रेणी से प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज से, वर्ष 2011 में बी.एड. प्रथम श्रेणी से आगरा विश्विद्यालय आगरा से व वर्ष 2023 में पीएचडी प्रथम श्रेणी से मेवाड़ विश्वविद्यालय चित्तौड़गढ़ राजस्थान से पूर्ण की। क्षमा पाण्डेय को चार भाषा क्रमशः हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत व उर्दू का अच्छा ज्ञान है। इनकी शादी वर्ष 2012 में  कृष्ण देव पाण्डेय पुत्र पृथ्वीनाथ पाण्डेय ग्राम देवीगढ पोस्ट बेंती तहसील कुण्डा जिला प्रतापगढ के साथ हुई जोकि श्रम विभाग उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जनपद रायबरेली में कायर्रत हैं। वर्ष 2012 में ही इन्होंने फिरोज गांधी डिग्री कालेज रायबरेली से प्रोजेक्ट कार्य प्रारम्भ किया। यही से शोध कार्य करने की प्रेरणा मिली। वर्ष 2015 जनवरी में इनकी नियुक्ति बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जनपद प्रतापगढ में सहायक अध्यापिका के पद पर प्राथमिक विद्यालय देवीगढ विकास खण्ड कुण्डा में हुई, इस पर पर इन्होंने लगभग 8 माह कार्य किया। इसके बाद माह सितम्बर 2015 में ही बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जूनियर विद्यालाय तेंदुआ विकास खण्ड बहादुरपुर में सहायक अध्यापिका गणित के  पद परनियुक्त होकर वर्ष 2021 जनवरी तक कायर्रत रही इसी अवधि में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमेठी से पी0एच0डी0 करने हेतु अनुमति लेकर कार्य किया। तदोपरांत वर्ष 2021 जनवरी में जनपद अमेठी से स्थानान्तरित होकर जनपद रायबरेली में कम्पोजिट विद्यालय टिकरा में कायर्रत है। डा0 क्षमा पाण्डेय के ससुर और सास दोनों बेसिक शिक्षा के अंतर्गत सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हैं। इस प्रकार इनका परिवार शिक्षा की मन्दिर से जुडा रहा है,और इनका प्रयास है कि यह महाविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय में अपना योगदान दें इस हेतु यह प्रयासरत हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button