देश
आतंकवाद के खिलाफ विश्व को एकजुट होना होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आतंकवाद फिलहाल पूरे विश्व के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इसके साथ ही उन्होंने विश्व से इसके खिलाफ एकजुट होने की भी अपील की। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवादियों और भ्रष्टाचारियों के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं होना चाहिए। मोदी ने कहा कि साइबर सुरक्षा फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती है। पीएम मोदी ने भारत की विविधता को सबसे बड़ी शक्ति बताया। मोदी ने कहा कि भारत आजादी के 75 वर्ष मना रहा है और ये हमारे लोगों, संस्कृति और उपलब्धि का उत्सव है। ये समय हमें पीछे देखने का है कि हम कहां से आए और आगे देखने का है कि हम कहां तक जाएंगे।