देश

समाज में महिलाओं की समान भागीदारी होनी चाहिएः डा.मंजुला

Listen to this article

अयोध्या। प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के वीमेन ग्रिवेंस एण्ड वेलफेयर सेल ने आज 01 फरवरी, 2021 को समाजिक बदलाव में महिलाओं के सरोकार विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार की मुख्य वक्ता ए0पी0 सेन मेमोरियल कन्या कालेज लखनऊ, अर्थशास्त्र विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 मंजुला उपाध्याय रही।वेबिनार को संबोधित करते हुए डाॅ0 मंजुला ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक बदलाव के साथ अपने में भी बदलाव लाना होगा। अधिकारों को प्राप्त करने के लिए महिलाओं को स्वयं शिक्षित होना होगा। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में कुछ परिवार में लड़कियों के मुकाबले लड़के को ज्यादा अहमियत दी जाती है जो नही होना चाहिए। सभी को बराबर महत्व देना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिस देश में लक्ष्मी, दुर्गा, सरस्वती की पूजा होती है उस देश में महिलाओं का उत्पीड़न नही होना चाहिए। स्वामी विवेकानंद ने कहा था की समाज में पुरुष और महिला की बराबर की भागीदारी होनी चाहिए। डाॅ0 मंजुला ने कहा कि देश और समाज के विकास के लिए महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, मनोवैज्ञानिक और राजनैतिक तौर पर मजबूत होना बहुत आवश्यक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेल की समन्वयक प्रो0 तुहिना वर्मा ने बताया कि कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के दिशा-निर्देशन में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान का श्रंखलाबद्ध वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बालिकाओं एवं महिलाओं को विशेषज्ञों द्वारा आत्मरक्षा एवं अधिकारों से प्रशिक्षित किया जा रहा है। वेबिनार में अभिभावकों को बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। वेबिनार का संचालन सेल की सदस्या निधि अस्थाना ने किया। सेल की उपसमन्वयक डाॅ0 सिंधु सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डाॅ0 महिमा चैरसिया, डाॅ0 सरिता द्विवेदी, इंजीनियर मनीषा यादव, डॉ0 प्रतिभा त्रिपाठी, श्रीमती नीलम मिश्रा, सुश्री वल्लभी तिवारी सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं आंनलाइन जुड़ी रही।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button