देश
चुनाव से पहले ये लोग बोलते हैं, नतीजों के बाद भागते हुए दिखते हैं
गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गुजरात दौरे पर थे जहां उन्होंने एक रोड-शो में हिस्सा लिया। इस दौरना उन्होंने विपक्ष पर निशाना भी साधा। इसके साथ ही नड्डा ने दावा किया कि गुजरात की जनता एक बार फिर से भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा की नीतियों को पहले सराहा है और अब उस पर आशीर्वाद देना है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि हम कभी न डरे हैं न डिगे हैं। हम लक्ष्य के साथ काम करते हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि चुनाव से पहले ये (विपक्ष) लोग यहीं बोलते हैं, नतीजों के बाद भागते हुए दिखते हैं।