खेल

अर्शदीप के समर्थन में उतरे विराट सहित ये दिग्गज

नई दिल्ली । भारत और पाकिस्तान का मैच हो तो क्रिकेट केवल खेल तक सीमित नहीं रह जाता। इस एक मैच में खिलाड़ियों के पास हीरो बनने का बेहतरीन मौका होता है। पाकिस्तान के खिलाड़ी, भारत के खिलाफ और भारत के खिलाड़ी, पाकिस्तान के खिलाफ एक दिन में स्टार बन जाते हैं लेकिन यदि इसके उलट किसी खिलाड़ी के कारण टीम हारती है तो वह फैंस के निशाने पर भी जल्द ही आ जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए सुपर 4 के दूसरे मैच में जहां अर्शदीप सिंह फैंस के निशाने पर आ गए।

क्यों फैंस के लिए अर्शदीप बने विलेन
18वें ओवर में रवि बिश्नोई के हाथ में गेंद थी। बिश्नोई के तीसरे गेंद पर आसिफ अली ने हवा में शॉट खेला लेकिन अर्शदीप सिंह इस आसान कैच को पकड़ नहीं पाए। उसके बाद आसिफ अली ने 8 गेंदों पर 16 रन की पारी खेलकर जीत दिला दी। मैच के बाद सोशल मीडिया पर अर्शदीप इस कैच की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

अर्शदीप के समर्थन में उतरे विराट सहित कई दिग्गज
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अर्शदीप का समर्थन किया है। विराट से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि गलती किसे से भी हो सकती है। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी अर्शदीप का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वह चैंपियन गेंदबाज हैं। हरभजन ने ट्विटर पर लिखा है कि युवा गेंदबाज की आलोचना नहीं करनी चाहिए। कोई भी कैच जानबूझ कर नहीं छोड़ता।

 

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button