अन्य खबरे

दिल्ली की इस कलाकार ने बनाई बड़ी ही यूनिक रंगोली

Listen to this article

दिवाली आने में अब बस कुछ दिन बचे हैं। इसी के साथ लोगों ने अपने घर की सजावट करनी भी शुरू कर दी होगी, जो बिना रंगोली के पूरी नहीं होती है। रंगोली घर की सजावट और दिवाली के त्यौहार का मुख्य आकर्षण मानी जाती है, इसके बिना ये त्यौहार अधूरा सा लगता है। अलग-अलग रंगों से भरी रंगोली जब दियो की रोशनी के साथ मिलने मात्र से ‘दिवाली’ की रौनक बढ़ जाती है।
रंगोली बनाने के लिए आमतौर पर महिलाएं रंगीन रेत या पाउडर का उपयोग करती हैं, जिसमें एक महिला स्ट्रिंग आर्ट से रंगोली बनाती नजर आ रही है। यह वीडियो मुस्कान राजपूत नाम की महिला का है, जो पेशे से एक स्ट्रिंग आर्ट कलाकार है। मुस्कान का स्ट्रिंग आर्ट से रंगोली बनाने का आईडिया सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
मुस्कान एक गोल आकार का बोर्ड लेती है और उसपर काले रंग का पेंट करती नजर आ रही है। इसके बाद वह फूल की आकृति में बोर्ड पर कील लगाती हैं। इसके बाद वह अलग-अलग रंग के धागे लेती हैं और उन्हें कील के साथ लपेटकर एक बड़ी ही खूबसूरत और यूनिक रंगोली बनाती है।

Show More

Related Articles

Back to top button