उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

‎मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट-बी जी मिश्र
जन एक्सप्रेस / हरदोई: स्वामी विवेकानंद सभागार में सीडीओ नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान सीडीओ ने निर्देश दिये कि समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मानकों के अनुरूप सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के अन्तर्गत सभी पात्रों को लाभन्वित किया जाये।  प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के अंतर्गत खराब प्रगति वाले विकास खण्डों के अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।‎उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विकास खण्डों के सीडीपीओ यह सुनिश्चित करे कि क्षेत्र के कुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजा जाये तथा उनके माता पिता की काउसिंलिग कर उन्हें एनआरसी से सम्बन्धित पूर्ण जानकारी दी जाये। सभी सीडीपीओ एनआरसी केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें। निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों के कार्यों को समय से पूर्ण किये जाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने दिये। पोषण ट्रैकर पर  डाटा फीडिंग कार्यों को समय से पूर्ण किया जाय। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि योजनाओं का पूर्ण लाभ पात्रों को मिले यह सुनिश्चित किया जाय। मुख्य विकास अधिकारी ने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर प्राचार्य डायट रामेंद्र कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button