FLN प्रशिक्षण से शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता में होगा संवर्धन

रिपोर्ट-अभिषेक त्रिवेदी
जन एक्सप्रेस / हरदोई: निपुण भारत मिशन के तहत विकासखंड सांडी के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी) आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में शिक्षकों को भाषा एवं गणित शिक्षण की गतिविधि आधारित विधियों, शिक्षण योजना, शिक्षक संदर्शिका, कार्यपुस्तिका, टीएलएम, आकलन एवं उपचारात्मक शिक्षण की जानकारी दी जा रही है।

खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य सीखी गई शिक्षण विधियों को विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करना है। शिक्षक बाल-केंद्रित एवं गतिविधि आधारित शिक्षण को प्राथमिकता देकर बच्चों की बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षताओं को मजबूत करें। इससे निपुण भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

प्रशिक्षण में एआरपी आदर्श अवस्थी, प्रभाकर मिश्र, मो. इरफान, शेरपाल, राम बरन समेत शिक्षक दुर्गेश तिवारी, सुरेंद्र वर्मा, अमन श्रीवास्तव, मंगल भवन, सलमान, मनोज राजा, मो. सारिक, प्रशांत शुक्ल, महेंद्र कुमार, दिव्या अवस्थी, रत्ना त्रिपाठी, बबली देवी, राखी श्रीवास्तव, शुभा वर्मा सहित करीब सौ शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।






