उत्तराखंडनई टिहरी

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नई टिहरी में निकली भव्य तिरंगा बाइक-साइकिल रैली

जिला संवाददाता – जोत सिंह बगियाल


जन एक्सप्रेस / नई टिहरी:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को नई टिहरी में भव्य तिरंगा बाइक एवं साइकिल रैली निकाली गई। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

तिरंगा रैली डाइजर से शुरू होकर हनुमान चौक, साईं चौक होते हुए बौराड़ी तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। पूरे रूट पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

हरी झंडी दिखाकर रवाना हुई तिरंगा रैली

तिरंगा बाइक एवं साइकिल रैली को डाइजर से नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी मोहन सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत और उपजिलाधिकारी टिहरी कमलेश मेहता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में सहभागी बनने की अपील की।

छात्र-छात्राओं और युवाओं में दिखा उत्साह

रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ रैली में हिस्सा लिया। देशभक्ति के नारों से नई टिहरी का वातावरण गूंजता रहा।

रैली में जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह फोनिया, तहसीलदार धीरज राणा, व्यायाम प्रशिक्षक ममता भट्ट, भाजपा नेता जयेन्द्र पंवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button