देश
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आज पंचकूला में करेंगे वन खेल कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन

चंडीगढ़। केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव आज (शनिवार) हरियाणा की मेजबानी में ताऊ देवी लाल स्टेडियम सेक्टर-3 पंचकूला में 26वें अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक विवेक सक्सेना ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 14 मार्च को होगा। इस प्रतियोगिता में 34 विभिन्न खेलों के 285 मुकाबलों में 2458 प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें लगभग 500 महिला प्रतिभागी शामिल हैं। खिलाड़ियों में सबसे बड़ा दल कर्नाटक का है। इसमें 202 प्रतिभागी हैं। कुछ मुकाबले चंडीगढ़ और अंबाला में होंगे। हरियाणा इससे पहले भी वर्ष 2002 और वर्ष 2013 में इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर चुका है।