utrakhandहरदोई

शांतिकुंज में श्रद्धेया शैलदीदी से मिले केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार और डॉ. धन सिंह रावत, नशामुक्त भारत अभियान पर हुई चर्चा

जन एक्सप्रेस /हरिद्वार नशामुक्त भारत अभियान के तहत हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने शांतिकुंज पहुंचकर शांतिकुंज की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मंत्रियों ने देश के विभिन्न समसामयिक, सामाजिक एवं नैतिक विषयों पर श्रद्धेया शैलदीदी से मार्गदर्शन प्राप्त किया। बैठक के दौरान समाज में नैतिक मूल्यों के संवर्धन, जनजागरण और नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

श्रद्धेया शैलदीदी ने सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर स्वागत किया तथा उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित युग साहित्य भेंट कर अतिथियों का सम्मान भी किया।

मंत्रियों ने श्रद्धेया शैलदीदी का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की तथा शांतिकुंज द्वारा समाजोत्थान, नैतिक जागरण और नशामुक्ति के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button