:जौनपुरउत्तर प्रदेश

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवक घायल

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत नगर अहिरौला पड़ाव के समीप सड़क दुघर्टना में दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के सुल्तानपुर मार्ग स्थित समधीपुर गांव निवासी 19 वर्षीय आयुष यादव पुत्र वेचन यादव बाइक से शाहगंज बाजार आ रहें थे कि सबरहद गांव निवासी 33 वर्षीय अम्बिका कश्यप पुत्र अमरजीत की नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित अहिरौला पड़ाव के समीप बाइकों की भिड़ंत में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button