देश

यूपी सरकार के कारागार मंत्री ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

जालौन । उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति गुरूवार को जालौन पहुंचे और यहां पर उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कई अहम मुद्दों पर दिशा निर्देश दिए साथ ही मरीजों के लिए पर्चा काउंटर बढ़ाए जानें की बात कही।

गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेंश कुमार के साथ उरई की राजकीय मेडिकल कोॉलेज पहंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले पर्चा काउंटर पर लगी भीड़ को देखा जहां मरीजों की ज्यादा भीड़ देखते हुए उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अरविंद त्रिवेदी तथा सीएमएस डॉक्टर प्रशांत निरंजन को निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों की भीड़ देिखते हुए 10 नए पर्चे काउंटर खोले जाएं। जिससे मरीज को पर्चा बनवाने में किसी प्रकार की समस्या न हो।

इसके अलावा कारागार मंत्री ने ओपीडी कक्ष का निरीक्षण किया, साथ ही वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों से बात की। इस दौरान उन्होंने मरीजों से मेडिकल कॉलेज में मिलने वाले इलाज के बारे में जानकारी ली और समस्याओं के बारे में पूछा जिस पर मरीजों ने मंत्री को बताया कि उन्हें बेहतर इलाज मिल रहा है और किसी प्रकार की कोई समस्या मेडिकल तमें नहीं है। वहीं डॉक्टरों को निर्देश दिए कि मरीजों की बेहतर पा जाए। आयुष्मान कार्ड धारकों को विशेष लाभ दिया जाए उसी दवा को लिखे जो प्रधानमंत्री औषधि केंद्र पर मिलती हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button