देश

जेपी नड्डा बोले- लिखी जा रही है विकास की नई गाथा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गुजरात दौरे पर हैं। रोजकोट में उन्होंने नगर निगम और नगर पालिकाओं के पार्षदों और सहकारी संगठन सम्मेलन के निर्वाचित सदस्यों को संबोधित किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि जनता को भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम कुर्सी पर बैठने नहीं आए हैं। भारत मां की सेवा ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सौराष्ट्र संतों की भूमि है, मैं इस भूमि को नमन करता हूं। साथ ही आप सभी को बधाई देता हूं कि जब कोरोना काल में सारे राजनीतिक दल घर में बैठ गए थे, उस समय आप लोगों ने सेवा ही संगठन के माध्यम से करोड़ों लोगों की सेवा की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम सिर्फ राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं हैं। राजनीति करना ही हमारा उद्देश्य नहीं है। भारतीय जनता पार्टी का एक बहुत बड़ा पक्ष है, वो है मानवता की सेवा करना। जिसको हमने करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने लक्ष्य से डिगे नहीं। नौ महीने के अंदर देश को दो-दो वैक्सीन देकर दुनिया में मिसाल कायम कि और आपने डबल डोज और बूस्टर लगाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सपने को साकार किया। उन्होंने साफ कहा कि कोरोना के समय में टीके पर राजनीतिक दल राजनीति कर रहे थे, प्रमाण मांग रहे थे पर हमारे प्रधानमंत्री मोदी लक्ष्य से हटे नहीं और 9 महीने में देश को दो-दो वैक्सीन देकर कर मिसाल कायम की।  जेपी नड्डा ने कहा कि हम चुने हुए प्रतिनिधि बदलाव के वाहक हैं, हमें परिवर्तन लाना है और जनता का विश्वास जितना है। सबको साथ लेकर चलना है, इसके लिए हम सबको काम करना है। उन्होंने कहा कि हम भारत के सभी हिस्सों में उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक अपने कार्यकर्ताओं के कारण जीते हैं। हम देश का चेहरा और भाग्य बदलने के लिए राजनीति में आए हैं। जेपी नड्डा का गुजरात दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। नड्डा का यह गुजरात दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब आम आदमी पार्टी के साथ में लगातार भाजपा को चुनौती देने की कोशिश कर रही है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button