उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें
डिजिटल क्राप सर्वे करने में पंचायत सहायकों ने जताई असमर्थता
बीडीओ को ज्ञापन देकर की सहूलियतो की मांग

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : डिजिटल क्राप सर्वे कराने में लगाई गई ड्यूटी के खिलाफ गुरुवार को पंचायत सहायक विवेक कुमार के नेतृत्व में सभी सहायकों ने लामबंद हो कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने ने एक सभा कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उक्त कृषि कार्य के सर्वे वे में और भी सुविधाएं व सहूलियतें दिए जाने की बात कही।
पंचायत सहायकों ने आरोप लगाया कि उक्त सर्वे आनलाइन किया जाना है। जिसके लिए एंड्रॉयड स्मार्टफोन फोन आवश्यक है। इसके अलावा खेतो के सर्वे के दौरान जहरीले जंतु के काटने से खतरा बना रहेगा। मौत होने पर दस लाख की आर्थिक सहायता व एक आश्रित को सरकारी नौकरी दिए जाने के आदेश के बाद ही वे सर्वे करेंगे। इस मौके पर पंकज वनवासी, रजनीश, विपिन कुमार, वंदना कश्यप,राम अवतार,, गुड़िया, शिवांगी, अनिल, कंचन,सोनम , विपिन, विक्की,आदि मौजूद रहीं।






