देश

मोदी सरकार का किसानों को तोहफा, गन्ने पर MSP में बढ़ोतरी का हुआ ऐलान

केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आज मोदी कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में गन्ना किसानों के लिए एमएसपी में बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी गई है। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कैबिनेट ने चीनी सीजन 2023-24 के लिए गन्ना किसानों के लिए 315 रुपये प्रति क्विंटल के अब तक के उच्चतम उचित और लाभकारी मूल्य को मंजूरी दे दी है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस निर्णय से 5 करोड़ गन्ना किसानों और उनके आश्रितों के साथ-साथ चीनी मिलों और संबंधित सहायक गतिविधियों में कार्यरत 5 लाख श्रमिकों को लाभ होगा।

अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि नेशनल रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना के लिए नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बिल 2023 को संसद में लाया जाएगा और साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड एक्ट 2008 को रद्द किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button