भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम चौपाल का आयोजन

जन एक्सप्रेस / हरदोई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले के विभिन्न ब्लॉकों में ग्राम चौपाल कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खंड हरपालपुर की ग्राम पंचायत अरवल में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों को सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप ने ग्रामीणों को केंद्र में Narendra Modi के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
इस दौरान सहायक विकास अधिकारी रामनरेश ने ग्रामवासियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ और प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी पात्र लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ दिलाया जाएगा।
ग्राम चौपाल में ग्राम पंचायत अधिकारी प्रमोद कुमार, जोगेंद्र कन्नौजिया (कृषि विभाग), डॉ. हरिमोहन वर्मा (खण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी), लेखपाल मंजेश, मुनीश अध्यक्ष, ज्ञानेंद्र सिंह ‘ज्ञानु’ (भाजपा नेता), संजय पाठक (पूर्व प्रधान) और पंचायत मित्र संजय दीक्षित सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


