वायरल
हरित हाइड्रोजन उत्पादन बढ़ाने के लिए तेजी से उठा रही कदम
नोएडा। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री भगवंत खुबा ने बुधवार को कहा कि सरकार हरित हाइड्रोजन उत्पादन बढ़ाने के लिये तेजी से कदम उठा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार देश को आने वाले समय में कार्बन उत्सर्जन मुक्त बनाने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 15वीं नवीकरणीय ऊर्जा प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान यह बात कही।






