देश

डेढ़ माह में ही टूट गई सड़क, मुख्यमंत्री से जांच की मांग

बिजनौर । जनपद के नगीना थाना क्षेत्र में विधायक निधि से बनी सड़क डेढ़ माह में ही बरसात में टूट गई । नगीना बूढ़ा वाला हरेवली रोड की 4 किलोमीटर सड़क डेढ़ माह पहले बनाई गई थी पर इसी बरसात में सड़क पर पड़े घटिया तारकोल तथा बजरी ने पोल खोलकर रख दी। सड़क इस समय जर्जर हालत में है |

उक्त सड़क नगीना के सपा विधायक मनोज पारस की विधायक निधि से पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई गई है। उक्त सड़क बनने के कुछ दिन बाद से ही उखड़ने लगी थी जिसकी शिकायत समाजसेवी डॉक्टर संदीप शर्मा ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से की थी पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में अधोमानक कोलतार तथा बजरी का प्रयोग किया गया है। जनता की गाढ़ी खून-पसीने की कमाई बरसात में बह गई। समाजसेवी संदीप शर्मा तथा दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले की जांच कराने ,जांच में दोषी पाए जाने पर विभाग के अधिकारियों व ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button