मनोरंजन
क्या सफल होगी आलिया -रणबीर की जोड़ी
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज हो रही है और सिनेप्रेमी सांस रोककर इसका इंतजार कर रहे हैं। जहां एक तरफ फिल्म को लेकर बायकॉट करने की मांग हो रही है वहीं दूसरी तरफ प्रशंसकों को लगता है कि फिल्म पहले से ही हिट है, फिल्म की एडवांस बुकिंग फिल्म निर्माताओं की उम्मीदों को हवा दे रही हैं। अभी तक के आंकड़े देखे जाएं तो महामारी के बाद रिलीज होने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए संख्या अच्छी लगती है। इसकी एडवांस बुकिंग 2 सितंबर से शुरू हो गई थी।






