मनोरंजन
रामायण’ फेम अरुण गोविल को भगवान राम समझकर भावुक हुई महिला
टीवी पर आने वाली रामानंद सागर की रामायण ने लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि आज भी लोग उसे बहुत ही चाव से देखते हैं। आज के किसी भी धारावाहिक से लोग रामायण की तुलना नहीं करते हैं। इसका उदाहरण हम सभी ने लॉकडाउन के दौरान देखा था जब दूरदर्शन पर रामायण को फिर से प्रसारित गिया गया था और दूरदर्शन पर रामायण के 51 मीलियन से ज्यादा व्यूज आये थे। रामायण में अरुण गोविल ने भगवान राम और दीपिका चिखालिया ने माता सीता का किरदार निभाया था। दोनों के किरदार को लोगों ने इतना पसंद किया था कि काफी लोग सच में दोनों को भगवान बनने लगे थे।