मनोरंजन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने स्क्रीनिंग के बीच फैंस को दिया सरप्राइज

नई दिल्ली : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को ऑडियंस से मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। हमने आपको बताया था कि इस फिल्म की रिलीज से पहले 8 सितंबर 2022 को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने मुंबई में अपने फैंस के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी थी। ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और फैंस को एक के बाद एक सरप्राइज दे रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने फैंस को सरप्राइज देने के लिए थिएटर पहुंचे थे।

महेश भट्ट और नीतू कपूर ने ‘ब्रह्मास्त्र’ प्रमोशन में दिया रणबीर आलिया का साथ

फैंस के लिए रखी गई इस स्पेशल स्क्रीनिंग की वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन वीडियो में रणबीर और आलिया ने मीडिया कैमरा के लिए पोज तो दिए ही, लेकिन इसी के साथ इस कपल ने अपने फैंस को खुशी-खुशी ग्रीट भी किया। रणबीर और आलिया के अलावा इस फैन स्क्रीनिंग पर नीतू सिंह, महेश भट्ट और आलिया की बहन शाहीन भी स्पॉट किए गए। इसके अलावा शनाया कपूर, रोहित धवन और धर्मा के सीईओ अपूर्वा मेहता ने भी परिवार संग ये स्क्रीनिंग अटेंड की।

ब्रह्मास्त्र’ की एडवांस बुकिंग में हुई इतनी कमाई

ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर 2022 को थिएटर में रिलीज हो चुकी है। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से मिक्स रिव्यू मिले। लेकिन अगर ‘ब्रह्मास्त्र’ की एडवांस बुकिंग पर नजर डाली जाए तो इस साल जितनी भी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं, उन सभी फिल्मों में ‘ब्रह्मास्त्र’ की एडवांस बुकिंग सबसे ज्यादा अच्छी रही है। एडवांस बुकिंग कमाई के मामले में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र ने कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया को भी पीछे छोड़ दिया है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button