CrimeCyber FraudUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगप्रतापगढ़

बारावफात को लेकर थाने में हुई बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

 जन एक्सप्रेस/प्रतापगढ़ :- आगामी बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए रविवार को थाना लीलापुर परिसर में आयोजकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, डीजे संचालकों और संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रभारी निरीक्षक अमला सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुलिस ने सभी आयोजकों एवं कार्यकर्ताओं से पर्व को पूर्व की तरह पारंपरिक तरीके से मनाने तथा आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने को कहा गया।

बता दें की डीजे संचालकों एवं मालिकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ध्वनि एवं डीजे की ऊंचाई रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक अथवा विवादित गीत और सामग्री का प्रसारण नहीं करने की हिदायत दी गई। पुलिस ने कहा कि पर्व के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने वाले सकारात्मक संदेशों एवं गीतों का ही प्रसारण किया जाए। पुलिस ने उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से भी उपस्थित लोगों को अवगत कराया। थाना पुलिस ने बताया कि पर्व के दृष्टिगत क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं और पुलिस लगातार सतर्क रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button