उत्तर प्रदेश

सभाजीत सिंह दोबारा बनाए गए आम आदमी पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष…

लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने रविवार को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव के कार्यकाल को छह महीने बढ़ा दिया है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह को अब फिर से आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दिनेश पटेल को भी दुबारा प्रदेश महासचिव बनाया गया। हालांकि पार्टी आलाकमान ने यह नियुक्ति सिर्फ छह महीने के लिए की है।

साल 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। इसके बाद अभी तक आम आदमी पार्टी ने नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित नहीं की थी। वहीं पार्टी ने प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के जेल जाने के बाद पार्टी ने संगठन को एकजुट रखने और मजबूत बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है। यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ संदीप पाठक की ओर से की गई है।

बता दें कि सभाजीत सिंह को साल 2019 ने आम आदमी पार्टी ने यूपी का पहला प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। साथ ही पार्टी ने दिनेश पटेल पहला प्रदेश महासचिव घोषित किया था। वहीं पार्टी आलाकमान ने दोबारा दोनों पर भरोसा जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button