बहराइच

केडीसी के पूर्व छात्र को नेपाल में मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

ग्रामर गुरु और अपेक्स वन लाइनर समेत 14 प्रतियोगी पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं शेखर श्रीवास्तव

बहराइच। किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्वायत्तशासी संस्था के पूर्व छात्र शेखर श्रीवास्तव को नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। कॉलेज के अनेक छात्रों ने अपने विशेष योग्यता के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक सम्मान प्राप्त किए हैं। अभी हाल में ही महाविद्यालय ने पंचम पूर्व छात्र समागम आयोजित किया था। इस अवसर पर अनेक क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले छात्र महाविद्यालय में आमंत्रित किए गए थे। शेखर श्रीवास्तव की इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार में भी खुशी का माहौल है। ग्रामर गुरु और अपेक्स वन लाइनर समेत 14 प्रतियोगी पुस्तकों का लेखन कर युवाओं के मध्य खासे लोकप्रिय हो चुके यूनिवर्सल पब्लिकेशन इलाहाबाद के युवा लेखक और बहराइच निवासी शेखर श्रीवास्तव के नाम के साथ एक और विशिष्ट सम्मान जुड़ गया। उन्हें आज शांति फाउंडेशन द्वारा नेपाल के लुंबिनी बौद्ध यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय साहित्य रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।उनको यह सम्मान पद्मश्री डॉ विजय कुमार शाह जी (महाराष्ट्र) और नेपाल के सोशल डेवलपमेंट मिनिस्टर चंद्र केश गुप्ता के द्वारा प्रदान किया गया। बता दें कि लेखक शेखर श्रीवास्तव शिक्षक और ट्रेनर भी हैं और प्रतियोगी लेखन के साथ साथ शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button