CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशी
काशीपुर में कच्ची शराब के खिलाफ छापा, 40 लीटर बरामद

जन एक्सप्रेस /काशीपुर :- आबकारी विभाग ने ग्राम कलियावाला में छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई की। तलाशी के दौरान बाबू सिंह पुत्र जुम्मा सिंह के घर से करीब 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उप निरीक्षक आशीष सिद्दीकी, प्रधान सिपाही कैलाश भट्ट तथा सिपाही कृष्ण चंद्र, सुमन आर्या, अंजली गोसाई और नैनिका राणा शामिल रहे।विभाग ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।






