उत्तर प्रदेशजौनपुरहादसा
इलेक्ट्रिक की दुकान में लगी आग लाखों का सामान जलकर राख
स्थानीय लोगों की मदद से बुझी आग, पुलिस जांच में जुटी

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : नगर के आजमगढ़ रोड स्थित अम्बेडकर बस्ती में गुरुवार शाम भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई। न्यू भारत ऑटो इलेक्ट्रिक पार्ट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
गुरुवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण दुकान बंद थी। और मालिक सुबाष सेठ अपने घर थे। इसी दौरान दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दुकान स्वामी ने ताला खोलकर विद्युत कनेक्शन कटवाया और स्थानीय लोगों की मदद से आधा घंटे बाद आग पर काबू पाएं।
हालांकि जब तक आग पर नियंत्रण पाया गया। तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुका था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।






