उत्तर प्रदेशचित्रकूट

मऊ SDM राम ऋषि रमन पर पंचायत सहायक की पिटाई का गंभीर आरोप

डिजिटल क्राफ्ट सर्वे के दौरान हुई मारपीट, वायरल वीडियो के आधार पर पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

जन एक्सप्रेस चित्रकूट: चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना क्षेत्र स्थित रामनगर गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मऊ तहसील में तैनात उप जिलाधिकारी (SDM) राम ऋषि रमन पर पंचायत सहायक हिमांशु वर्मा की डंडों से पिटाई करने और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का आरोप लगा है।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें SDM राम ऋषि रमन हाथ में डंडा लिए नजर आ रहे हैं और पंचायत सहायक को कथित रूप से गाड़ी में जबरन बैठाते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो वायरल, थाने में दी गई तहरीर

पीड़ित पंचायत सहायक हिमांशु वर्मा ने घटना का वीडियो संलग्न करते हुए स्थानीय रैपुरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि डिजिटल क्राफ्ट सर्वे के दौरान जब वे अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे थे, तभी SDM मौके पर पहुंचे और बिना किसी पूर्व सूचना के शारीरिक रूप से हमला किया।

SDM के खिलाफ कार्यवाही की मांग, पंचायत सहायकों का कार्य बहिष्कार

घटना से नाराज जनपद भर के पंचायत सहायकों ने एकजुट होकर SDM के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और विरोध स्वरूप कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। पंचायत सहायकों का कहना है कि यदि दोषी अधिकारी के खिलाफ तुरंत कार्यवाही नहीं हुई, तो वे जिलेव्यापी आंदोलन करेंगे।

प्रशासन की चुप्पी, जांच की मांग तेज

घटना को लेकर अभी तक प्रशासनिक स्तर पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो ने SDM की कार्यशैली पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। जनपद के कई सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सवालों के घेरे में प्रशासनिक आचरण — कानून के रखवालों पर ही उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों के व्यवहार और आम कर्मचारियों के साथ किए जाने वाले दुव्यर्वहार पर गंभीर बहस छेड़ दी है। क्या कानून व्यवस्था का पालन कराने वाले अधिकारी खुद नियमों से ऊपर हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button