उत्तर प्रदेशबहराइचव्यापार

उद्योग व्यापार मंडल नानपारा का चुनाव, सुहेल अध्यक्ष, नीतीश बने महामंत्री

जन एक्सप्रेस/विनोद जायसवाल

नानपारा, बहराइच। उद्योग व्यापार मंडल नानपारा का चुनाव करीब 23 साल बाद संपन्न हुआ इस चुनाव में सुहेल अहमद को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया वहीं महामंत्री पद पर नीतीश कुमार अग्रवाल विजय घोषित हुए।

नानपारा उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव कई वर्षों से लंबी था करीब 23 वर्ष बाद चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हुआ जिसमें पंजीकृत 1313 व्यापारियों ने सहभागिता की मतदान प्रक्रिया शुरुआती दौर में काफी धीमी रही दोपहर बाद मतदान प्रक्रिया ने गति पकड़ी अध्यक्ष पद के लिए मनोज टेकरीवाल, संतोष पोरवाल, सोहेल अहमद व महामंत्री पद के लिए नीतीश अग्रवाल, आसिफ अहमद चुनाव मैदान में थे।

चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में राम स्वरूप अग्रवाल, अब्दुल रब, सत्य प्रकाश गुप्ता, नरेश चंद्र अग्रवाल, सिराज अहमद, राम प्रकाश गुप्ता, हाजी मोईन की मुख्य भूमिका रही। 1313 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में मनोज टेकरीवाल को 105, संतोष गुप्ता को 387, सोहेल अहमद को 654 मत मिले। संतोष गुप्ता को 267 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार 654 मत पाकर सोहेल अहमद ने जीत दर्ज की। जबकि महामंत्री पद पर नीतीश अग्रवाल निर्वाचित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button