तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाईक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

जन एक्सप्रेस / हमीरपुर: हमीरपुर रफ्तार कार की टक्कर से बाईक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत, जबकि एक युवक हुआ जख्मी, जिसे इलाज के लिये जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
हमीरपुर पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदौखी मोड़ के पास दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे हमीरपुर से सुमेरपुर की तरफ जा रही कार यूपी 78 जीके 9714 और सुमेरपुर की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल यूपी 90 डी 3351 की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक बुरी तरह जख्मी हो गये। जिसमें बांदा के ग्राम मरका निवासी दीपक पुत्र गंगादीन, जबकि बांदा के जसपुरा निवासी विकास पुत्र रणधीर, वही बांदा के कमासिन थाना के कुम्हेड़ा निवासीमंजा पुत्र चुनूवाद शामिल हैं। जबकि हादसे की जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस ने जख्मी हुये युवकों को बिना देर किये जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डाक्टरों ने बताया कि विकास और मंजा की मौत हो चुकी है, जबकि जख्मी हुये दीपक नामक बाईक सवार तीसरे युवक का इलाज चल रहा है।






