नई प्रतिभाओं की खोज को लेकर आयोजित हुई साहित्यिक प्रतियोगिता
जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बहराइच। रविवार को शहर के मधुर मिलन रेस्टोरेंट में साहित्यिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का आयोजन “दास्तान ए जिन्दगी कल्पना की” के बैनर तले हुआ।आयोजित कल्पना वर्मा ने बताया कि बहराइच जिले समेत आस पास के जनपदों में तमाम ऐसी प्रतिभाएं हैं जो साहित्य क्षेत्र में सक्रिय हैं। किंतु उन्हें सही मंच न मिल पाने के कारण वो आज भी अपने मन के भाव को सही मंच से लोगों पहुंचाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं।
ऐसी प्रतिभाओं को निखारने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें बहराइच,गोंडा,बाराबंकी,कानपुर समेत कई जनपदों से नवांकुरो ने प्रतिभाग किया। जहां एक और कार्यक्रम में नवांकुर का प्रतिभाग कर रहे थे तो वहीं देश के स्थापित साहित्यकारों द्वारा कार्यक्रम की समीक्षा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि व शासन में अनुभाग लोकेश त्रिपाठी व अति विशिष्ट अतिथि गीतकार योगेन्द्र योगी,अतुल सक्सेना,अभिश्रेष्ठ तिवारी रहे।वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार व जेल अधीक्षक आनंद शुक्ल ने की।






