देश
डेंगू जागरुकता को लेकर निकाली गई रैली

सिलीगुड़ी । सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासन की ओर से डेंगू के प्रकोप से बचने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से मंगलवार को दो नंबर बोरो के अधीन 15 नंबर वार्ड में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान वार्ड में फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया। रैली में सिलीगुड़ी नगर निगम के डिप्टी मेयर तथा वार्ड पार्षद रंजन सरकार सहित दो नंबर बोरो के चेयरमैन मोहम्मद आलम खान सहित वार्ड कर्मी रैली में शामिल हुए।
डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने कहा कि डेंगू सजगता को लेकर पूरे वर्ष कार्यक्रम आयोजित किए गए है। हर वार्ड में लोगों को जागरूक किया जा रहा तथा डेंगू की रोकथाम के उपाय बताए जा रहे है। उन्होंने कहा कि अभी तक डेंगू कंट्रोल में है। निगम खासकर संकड़ी रास्तो, बाजार और खाली जमीन पर विशेष नजर बनाए हुए है।






