खेल
भारत को सिखाने लगे खेल भावना का पाठ
भारत और इंग्लैड के बीच सीरिज के आखिरी मैच में 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के 9 विकेट 118 रन पर गिए गए थे। लेकिन आखिरी विकेट ने टीम इंडिया के पसीने छुड़ा दिए। दोनों बल्लेबाजों के बीच 35 रन की साझेदारी हो चुकी थी। इंग्लैंड की 21 साल की बल्लेबाज चार्ली डीन 47 रन बनाकर कमाल की पारी खेल रही थीं। लेकिन अचानक टीम इंडिया की गेंटबाज दीप्ति शर्मा ने उन्हें मांकडिंगआउट कर दिया। दरअसल, इंग्लैंड की बल्लेबाज गेंद फेंकने से पहले ही रन लेने के लिए बाहर निकलीं तो गेंदबाज ने गेंद फेंकने की बजाए गिल्लियां बिखेर दीं। क्रिकेट में इस तरह आउट करना नियम के तहत तो आता है। लेकिन इसे ज्यादातर खिलाड़ी खेल भावना के खिलाफ मानते हैं।






