उत्तर प्रदेशचित्रकूटलापरवाही
यात्रियों की जान जोखिम में, खतरे से खेलकर करनी पड़ती है यात्रा

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट: जबलपुर डिवीजन अंतर्गत मारकुंडी रेलवे स्टेशन से ट्रेन से आवागमन करने वाले यात्री खतरों से खेल कर यात्रा करने को मजबूर हैं। विगत बुधवार को मारकुंडी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में मालगाड़ी खड़ी इटारसी – छिवकी(11273) व मानिकपुर – सतना मेमू( 61610) ट्रेन को मेल लाइन में खड़े किए जाने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इस स्टेशन में रेलवे ने करोड़ों रुपए खर्च कर फुट ओवर ब्रिज तो बना दिया है लेकिन किसी काम का नहीं है, क्योंकि दोनों प्लेटफार्मों में मालगाड़ी खड़ी हो जाने से यात्री जान जोखिम में डालकर मजबूरी में मालगाड़ी के नीचे से निकलकर ट्रेन में चढ़ते-उतरते हैं।






