Crimeutrakhandउत्तरकाशी

सितारगंज में डीजल चोरी गिरोह पर शिकंजा, एक और आरोपी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /सितारगंज :-  सड़क किनारे खड़े ट्रकों से रात के समय ईंधन चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ सितारगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल महिंद्रा एक्सयूवी-500 वाहन संख्या (यूपी65-सीसी-2795) और चोरी किया गया 160 लीटर ईंधन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 19 वर्षीय कपिल पुत्र सत्यवीर, निवासी वार्ड नंबर-1 गुलशननगर थाना नवाबगंज जिला बरेली के रूप में हुई है। उसे 22 अगस्त को बरेली से गिरफ्तार किया गया।

मामले में पुलिस इससे पहले विमल गंगवार निवासी नवाबगंज, बरेली को गिरफ्तार कर चुकी है। उसे सितारगंज न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।पुलिस के मुताबिक गिरोह में शामिल पवन और सचिन, दोनों निवासी बरेली, अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, उपनिरीक्षक दीपक तिवारी प्रभारी चौकी सरकड़ा और कांस्टेबल इमदाद हुसैन की टीम ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button