:जौनपुरउत्तर प्रदेश

शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ करने सबरहद पहुंचे डीएम

कम्पोजिट विद्यालय के बच्चों के बीच बीएसए संग पहुंच किया निरीक्षण

जन एक्सप्रेसशाहगंज/जौनपुर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सबरहद गांव स्थित अभिनव कम्पोजिट विद्यालय पहुंच जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने निरीक्षण कर आई सी टी लैब का उद्घाटन किया। वहीं स्कूल में हरियाली स्वच्छता सुंदरता बच्चों के ड्रेस कमरे की व्यवस्था साफ सफाई पर प्रधानाध्यापक अशोक सोनकर की तारीफ की।जिलाधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरख नाथ पटेल तहसीलदार आशीष कुमार सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी वसंत कुमार शुक्ला समेत विद्यालय पहुंचे। यहां सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) कक्ष का फीता काट उद्घाटन किया। वहीं शिक्षण सहायक सामग्री (टीएमएल) उपकरण का निरीक्षण के साथ एस्ट्रोनॉमी लैब का निरीक्षण कर छात्रों से इसके बाबत प्रश्नोत्तर किया गया। छात्रों के जवाब से संतुष्ट डीएम ने नामांकन नवाचार एवं उत्कृष्ट कायाकल्प एवं आईसीटी हेतु राज्य सरकार से पुरस्कृत प्रधानाचार्य अशोक सोनकर की जमकर प्रशंसा की। वहीं ग्राम प्रधान मुकेश राजभर की भी सहयोग हेतु तारिफ किया। छात्रों की संख्या 607 के सापेक्ष कक्ष निर्माण हेतु बीएसए को निर्देशित किया। वहीं बच्चों संग सुरुचिपूर्ण निर्मित भोजन किया। साथ ही छात्रों को फल वितरित किया।इस दौरान अध्यापक पुष्पा सोनकर, तशनीन फातिमा, तबस्सुम फातिमा, रीमा सोनी, अंशुल पांडेय, संजना पासवान, सरोज कुमारी, राजेन्द्र प्रसाद, रमेश कुमार, उमाशंकर शशिकला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button