देश

बाढ़ से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए लगाई अधिकारियों की ड्यूटी

पलवल । यमुना में पानी का जलस्तर बढऩे से नदी के साथ लगते हुए जिला पलवल के गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ग्रामवासियों की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्यों में लगी हुई है। इन बाढ़ प्रभावित गांवों से मोबाइल/दूरभाष के माध्यम से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक ले जाने के लिए सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं, जिसमें प्रशासन के अधिकारियों द्वारा लोगों से संपर्क करके उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कार्यवाही करने के लिए विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

उपायुक्त नेहा सिंह ने रविवार को बताया कि गांव बागपुर खुर्द और बागपुर कला के लिए उप जिला शिक्षा अधिकारी सुखबीर सिंह (9813043536) व खंड शिक्षा अधिकारी मामराज रावत (9466444561), गांव सोलडा और भोलडा के लिए बीडीपीओ पृथला परविंदर सिंह (9582740761) व ग्राम सचिव वेदपाल (9812375375), गांव शेखपुर और दोस्तपुर के लिए बीडीपीओ पलवल नरेश कुमार (9911315762) व एस.ई.पी.ओ. अंशुल डागर (9813607098), गांव गुरवाडी और चांदहट के लिए हरियाणा रोडवेज पलवल के महाप्रबंधक नवनीत सिंह (8860445460), इंद्रानगर और मोहबलीपुर के लिए बीडीपीओ हसनपुर प्रवीण कुमार (8860400275), गांव फाटस्कोनगर व बली मौहम्मदपुर के लिए मार्किट कमेटी हसनुपर के सचिव संदीप कुमार (7015290044), गांव मुर्तजाबाद और माहौली तथा हसनपुर के लिए हथीन के नायब तहसीलदार श्रवण कुमार (8814007772) व खंड शिक्षा अधिकारी हसनपुर अमर सिंह (9466286299) को नियुक्त किया गया है। यह अधिकारी सूचना प्राप्त होते ही बचाव कार्य में लगी हुई टीमों से संपर्क स्थापित करेंगे और संबंधित एसडीएम व तहसीलदार को भी सूचित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button