दिल्ली/एनसीआर
आवास पर गुजरात के सफाई कर्मचारी के परिवार की मेजबानी की
नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को यहां अपने आवास पर गुजरात के एक सफाई कर्मचारी और उसके परिवार की दोपहर के भोजन पर मेजबानी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुजरात के सफाई कर्मचारी हर्ष सोलंकी ने अपने परिवार के साथ दिल्ली के एक सरकारी स्कूल और एक अस्पताल का भी दौरा किया। अधिकारियों ने कहा कि सोलंकी ने केजरीवाल को बी.आर. आंबेडकर की एक तस्वीर भी भेंट की।






