
जन एक्सप्रेस/नई टिहरी: नई टिहरी में आयोजित रामलीला मंचन के षष्टम दिवस पर भावनात्मक और वीर रस से भरपूर प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों के शानदार अभिनय और जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कैकई-भरत संवाद से हुई, जिसमें माता-पुत्र के भावनात्मक संवादों को बेहद प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके बाद सूर्पणखा नासिका भेदन और खर-दूषण वध के प्रसंगों का मंचन किया गया। इन दृश्यों ने उपस्थित दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, विजय गुनसोला (पूर्व प्रमुख भिलंगना), आनंद बेलवाल (पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन), प्रदीप रमोला (पूर्व प्रमुख प्रतापनगर), डाइट प्रधानाचार्य दीपक रतूड़ी, डॉ. मनवीर सिंह नेगी, दिनेश डोभाल, विजय पाल रावत, नवीन सेमवाल तथा रमेश भद्री सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रामलीला समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल और समिति के सदस्यों ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन समिति के संरक्षक सतीश थपलियाल ने किया। इस अवसर पर संयोजक डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, मोहन सिंह रावत, कमल सिंह महर, महावीर उनियाल, देशभूषण जोशी, महासचिव अमित पंत, मनोज शाह और त्रिलोक चंद्र रमोला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।






