ट्रेंडिंग

मारुति सुजुकी: सामने आई पहली इलेक्ट्रिक कार की ये डिटेल

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी भारत के लिए अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ‘eVX’ को तैयार कर रही है. इस ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी को कई मौकों पर ग्लोबल लेवल पर प्रदर्शित किया गया है, इसे इस साल फरवरी में आयोजित भारत मोबिलिटी एक्सपो में भी पेश किया गया था. इसके बाद, इस मॉडल को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और हाल ही में एक स्पाई तस्वीरों से आने वाली eVX एसयूवी के इंटीरियर का खुलासा हुआ है.

इंटीरियर और फीचर्स
तस्वीरों में देखा गया है कि मारुति eVX में फ्री-अप स्टोरेज स्पेस और एक बड़े केबिन के साथ एक सामान्य इलेक्ट्रिक वाहन में मिलने वाली सभी खूबियां होंगी. इसमें स्टोरेज के साथ फ्लोटिंग सेंटर कंसोल, ड्राइव सिलेक्टर के लिए रोटरी नॉब, सेंटर आर्मरेस्ट, फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, मीडिया कंट्रोल के साथ नया डी-कट स्टीयरिंग व्हील और ब्लैक और ब्राउन सीट अपहोल्स्ट्री मिलेगी.

इसके अलावा, यह उम्मीद की जा रही है कि eVX में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, ऑटो-डिमिंग IRVM, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट, प्रीमियम साउंड सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 360-डिग्री सराउंड कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले और ADAS सूट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

रेंज और मुकाबला
नई मारुति eVX को एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज मिलने की उम्मीद है. हमें उम्मीद है कि मारुति ईवीएक्स में 60kWh का बैटरी पैक मिलेगा. कंपनी इस मॉडल को 2025 में लॉन्च करेगी. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का मुकाबला अपकमिंग टाटा कर्व ईवी और हुंडई क्रेटा ईवी से होगा, जिन्हें भी कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. टाटा मोटर्स अपनी कर्व ईवी को अगले कुछ महीनों में देश में लॉन्च करेगी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button