देश

मंत्री पीयूष ने किया तटबंध का निरीक्षण

बिश्वनाथ । जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका गुरुवार को गहपुर पहुंचे। मंत्री बाढ़ की स्थिति के साथ-साथ टूटे हुए तटबंध का निरीक्षण करने पहुंचे। मंत्री हजारिका ने आज गहपुर ब्रह्माजान दफलागार के उत्तरी केकुरीजान, छत्रंग और डुबिया इलाकों का निरीक्षण किया।

मंत्री ने क्षेत्र का दौरा किया और लोगों को आश्वासन दिया कि तटबंध की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन बोरा पर में कटाक्ष करते हुए मंत्री हजारिका ने कहा कि वे कमीशन बोरा हैं। इस बार वे रंगानदी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button