मनोरंजन

सोनिया गांधी की मां का निधन

Listen to this article

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन को पाने की कोशिश में लगी है। इसी बीच कांग्रेस के शीर्ष लीडरशिप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सोनिया गांधी की मां और राहुल गांधी की नानी का निधन हो गया है। कल इटली में उनका अंतिम संस्कार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 27 अगस्त को ही सोनिया गांधी की मां का निधन हुआ है। सोनिया गांधी के बीते दिनों विदेश यात्रा पर जाने की खबर सामने आई थी। उस वक्त कांग्रेस नेता जयराम रमेश की तरफ से कहा गया था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मेडिकल जांच के लिए विदेश जा रही हैं। वह नई दिल्ली लौटने से पहले अपनी बीमार मां से भी मिलेंगी।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए कहा कि सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त, 2022 को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल हुआ। राहुल गांधी की नानी इटली में रहती हैं। राहुल गांधी की नानी का नाम पउलो माइनो है। वह 94 वर्ष की थीं। बता दें कि कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली चार सितंबर को होनी है जोकि राहुल गांधी संबोधित करेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button