कृषि विभाग ने पराली ना जलाने को लेकर किसानों को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान
बेलर मशीन का उपयोग कर पराली से गठ्ठर बनाकर अधिक आय अर्जित कर रहे किसान

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी के द्वारा दिए गये निर्देश के क्रम में उप निदेशक कृषि टीपी शाही ने आकांक्षी विकास खण्ड हुजूरपुर की ग्राम पंचायत निजामपुर में आयोजित मिलेट्स फील्ड डे कार्यक्रम में पराली प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत किसानो को पराली जलाने से होने वाले पर्यावर्णीय क्षति के सम्बन्ध में किसानो को जागरूक किया। इसके साथ ही किसानों को किसानों को परली का गट्ठर बनाकरचीनी मिलों को विक्रय कर धन अर्जित करने की सलाह दी गई।
जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर उदय शंकर सिंह, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी नानपारा सुधीर कुमार मिश्रा, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए नानपारा राम प्रकाश मौर्या द्वारा तहसील नानपारा के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लाक में भ्रमण कर किसानो को जागरूक किया गया।
जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय द्वारा ग्राम पंचायत मिर्ज़ापुर चहलवा विकास खण्ड नवाबगंज में कृषक दुर्गेश वर्मा के खेत में पराली प्रबंधन के अंतर्गत बेलर के द्वारा फसल अवशेषों का बण्डल बनाकर उसका प्रदर्शन कृषकों में किया गया तथा कृषकों को उसके उपयोग के दृष्टिगत चीनी मीलो को विक्रय कर आय अर्जित करने की सलाह दी गयी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी बहराइच प्रिया नन्दा ने तहसील महसी के विकास खण्ड तेजवापुर की ग्राम पंचायत गोडवा सहित कई ग्राम पंचायतो का भ्रमण करते हुए किसानो को पराली प्रबंधन हेतु बायो डीकम्पोज़र, गौशालाओ में पशुओ के चारे हेतु पराली उपलब्ध कराये जाने की जानकारी उपस्थित ग्राम प्रधानो एवं प्रगतिशील किसानो को प्रदान की गयी।
रिसिया, नवाबगंज, बलहा विकास खण्ड में प्रचार वाहन तथा साहित्य वितरण आदि के माध्यम से किसानो को पराली जलाने से रोकने हेतु जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के न्याय पंचायत स्तरीय कर्मचारियों द्वारा 136 ग्राम पंचायतो में फसल अवशेष प्रबंधन, कृषक जागरूकता गोष्ठियो का आयोजन कर किसानो को जागरूक किया गया।






